नरेश चौहान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नियुक्त 

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और वरिष्ठ प्रवक्ता नरेश चौहान हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार होंगे। उन्हें कैबिनेट मंत्री का रैंक दिया

नरेश चौहान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नियुक्त 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला       13-12-2022

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और वरिष्ठ प्रवक्ता नरेश चौहान हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार होंगे। उन्हें कैबिनेट मंत्री का रैंक दिया गया है। 

इस संबंध में प्रदेश सरकार ने मंगलवार को प्रधान सलाहकार(मीडिया) का एक पद सृजित करने के साथ ही नरेश चौहान की इस पर नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। 

सुक्खू ने मंत्रियों की नियुक्ति से पहले अभी तक तीन नेताओं को कैबिनेट रैंक दे दिया है। इनमें सुनील शर्मा बिट्टू, गोकुल बुटेल और नरेश चौहान शामिल हैं।