नव वर्ष का तोहफा : आज से महंगा मिलेगा एलपीजी गैस सिलेंडर 

नए साल 2023 के पहले ही दिन देश को महंगाई का झटका लगा है। एक जनवरी 2023 से कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। एक जनवरी से पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 25 रुपये तक की बढ़ोतरी की है

नव वर्ष का तोहफा : आज से महंगा मिलेगा एलपीजी गैस सिलेंडर 

न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली  01-01-2023

 

नए साल 2023 के पहले ही दिन देश को महंगाई का झटका लगा है। एक जनवरी 2023 से कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। एक जनवरी से पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 25 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। सिलेंडर के दामों में दिल्ली से लेकर कोलकाता और चेन्नई तक बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। 

 

आपको बता दें कि हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनियां रसोई गैस सिलेंडर की नई कीमतें निर्धारित करती हैं। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र सरकार पर कांग्रेस ने हमला बोला है। कांग्रेस ने केंद्र पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश के लोगों को यह केंद्र सरकार की ओर से नए साल का तोहफा है। कमर्शियल गैस सिलेंडर अब 25 रुपए महंगा हुआ है। 

 

यह तो शुरुआत है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के उपभोक्ताओं को अब 19 किलो के रसोई गैस के प्रति सिलेंडर के लिए 25 रुपये अधिक चुकाने होंगे। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में हुई बढ़ोतरी से रेस्तरां प्रभावित होंगे और इसका असर परोक्ष रूप से उपभोक्ताओं पर भी पड़ेगा।