हत्यारिन माँ : चार बच्चों को मार कर की खुदकुशी , गर्भवती महिला ने अनाज के ड्रम में बंद कर ली मासूमों की जान 

राजस्थान के बाड़मेर में मां ने अपने चार बच्चों की अनाज के ड्रम में बंद कर हत्या कर दी। हत्या के बाद महिला ने भी फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। वह प्रेग्नेंट थी।पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार दोपहर की

हत्यारिन माँ : चार बच्चों को मार कर की खुदकुशी , गर्भवती महिला ने अनाज के ड्रम में बंद कर ली मासूमों की जान 

न्यूज़ एजेंसी - जयपुर  04-06-2023

राजस्थान के बाड़मेर में मां ने अपने चार बच्चों की अनाज के ड्रम में बंद कर हत्या कर दी। हत्या के बाद महिला ने भी फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। वह प्रेग्नेंट थी।पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार दोपहर की है। बानियावास गांव की रहने वाली उर्मिला (27) ने शनिवार को अपने चार बच्चों भावना (8) , विक्रम (5) , विमला (3) और मनीषा (2) को अनाज के ड्रम में डालकर ऊपर से ढक्कन बंद कर दिया। घटना के दौरान महिला का पति जेठाराम मजदूरी के लिए बालेसर ( जोधपुर ) गया हुआ था। राजस्थान के बाड़मेर में मां ने अपने चार बच्चों की अनाज के ड्रम में बंद कर हत्या कर दी। 
 
 
हत्या के बाद महिला ने भी फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। वह प्रेग्नेंट थी। पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार दोपहर की है। बानियावास गांव की रहने वाली उर्मिला (27) ने शनिवार को अपने चार बच्चों भावना (8), विक्रम (5), विमला (3) और मनीषा (2) को अनाज के ड्रम में डालकर ऊपर से ढक्कन बंद कर दिया। घटना के दौरान महिला का पति जेठाराम मजदूरी के लिए बालेसर (जोधपुर) गया हुआ था। जेठाराम के जीजा प्रदीप के मुताबिक उर्मिला ने शनिवार सुबह पति को खाना खिलाया था। टिफिन पैक करके दिया था। शाम को पांच बजे कॉल करके बोला था कि पिता की तबीयत ठीक नहीं है, घर आ जाओ। 
 
 
गांव पहुंचने पर जेठाराम को पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिली। महिला के चाचा डूंगरराम ने पुलिस को रिपोर्ट दी। बताया कि मेरी भतीजी को पिछले 5 साल से पति और ससुराल वाले परेशान कर रहे थे। भतीजी ने इस बारे में कई बार बताया और सामाजिक स्तर पर पंचायत भी की। दामाद ने ही भतीजी उर्मिला और बच्चों का मर्डर किया है। इस बारे में मामला दर्ज कराया है। हमारी एक ही मांग है कि उचित कार्रवाई की जाए ताकि भतीजी को न्याय मिले। मंडली थानाधिकारी कमलेश गहलोत के मुताबिक पति-पत्नी के बीच कुछ समय से अनबन चल रही थी। 
 
 
महिला की शादी 2014 में हुई थी। जब मौके पर पहुंचे तो महिला के गले में फांसी का फंदा लगा हुआ था और वह झोपड़े में नीचे आंगन में पड़ी थी। जबकि बच्चे अनाज के ड्रम में थे। पांचों की मौत हो चुकी थी। मायके वालों ने पति के खिलाफ मर्डर और दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।