नेशनल एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों को डीसी राघव शर्मा ने किया सम्मानित

 उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने आज जीवीेके ईएमआरआई 108 एंबुलैंस सेवा के अंतर्गत तैनात चार कर्मचारियों को सम्मानित करके उनका उत्साहवर्धन किया।

नेशनल एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों को डीसी राघव शर्मा ने किया सम्मानित
यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना  30-12-2021
 
 उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने आज जीवीेके ईएमआरआई 108 एंबुलैंस सेवा के अंतर्गत तैनात चार कर्मचारियों को सम्मानित करके उनका उत्साहवर्धन किया। इनमें ईएमटी सपना, ज्योति व विकास नंदा और पायलट निरंजन सिंह शामिल रहे। 
 
डीसी राघव शर्मा ने कहा कि जीवीके ईएमआरआई 108 एंबुलेंस सेवा मुश्किल वक्त में प्रदेशवासियों के लिए आशा और विश्वास की एक सच्ची साथी और निःसंदेह वरदान साबित हुई है।
 
उन्होंने बताया कि गत 11 वर्षों से 108 नेशनल एंबुलेंस सेवा 210 एंबुलेंस के साथ हिमाचल प्रदेश में अपनी सेवाएं दे रही है। उन्होंने बताया कि जिला में 9 एंबुलेंस के साथ यह सेवा संचालित की जा रही है।
 
उन्होंने बताया कि नेशनल एंबुलेंस सेवा के माध्यम से जिला में अब तक 51112 आपातकालीन मामलों नागरिकों को सहायता और राहत उपलब्ध करवाई गई।
 
इनमे 47926 चिकित्सा संबंधी, 2090 पुलिस संबंधी और 1096 अग्नि संबंधी मामले शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में अब तक लगभग 15.50 आपातकालीन मामलों में इस सेवा का प्रदेशवासियों को लाभ मिला है।
 
 इस दौरान जीवीके ईएमआरआई के जिला प्रभारी पंकज शर्मा उपस्थित रहे।