नाहन शहर की सुख शांति के लिए नगर खेड़े के भंडारे से पूर्व हवन यज्ञ का आयोजन 

ऐतिहासिक नाहन शहर की सुख शांति के लिए नगर खेड़ा समिति की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ा चौक में हवन यज्ञ का आयोजन

नाहन शहर की सुख शांति के लिए नगर खेड़े के भंडारे से पूर्व हवन यज्ञ का आयोजन 

हवन यज्ञ में विधायक डॉ राजीव बिंदल ने की शिरकत

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    15-05-2022

ऐतिहासिक नाहन शहर की सुख शांति के लिए नगर खेड़ा समिति की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ा चौक में हवन यज्ञ का आयोजन किया। इस हवन यज्ञ कार्यक्रम में स्थानीय विधायक डॉ राजीव बिंदल विशेष तौर पर मौजूद रहे।

मीडिया से बात करते हुए विधायक डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि आज का दिन क्षेत्रपाल देवता नगर खेड़ा का वार्षिक उत्सव है और यह दिन स्थानीय व्यापारियों और लोगों द्वारा धूमधाम से मनाया जाता है। 

हर वर्ष आज के दिन नगर खेड़े की पूजा अर्चना और हवन यज्ञ के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं। नाहन के सभी लोगों पर क्षेत्रपाल देवता की कृपा बनी रहे। 

इस कामना के साथ यहां हवन यज्ञ किया। उन्होंने इस पावन अवसर पर क्षेत्र के लोगों को बधाई दी और आयोजकों को इस शुभ कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दी। 

हवन यज्ञ के दौरान खेड़ा महाराज की जोत और प्रसाद काली स्थान मंदिर,शाही महल स्थित खेड़ा महाराज के ऐतिहासिक स्थान की पूजा अर्चना के बाद बड़ा चौंक वापस आई। जिसके बाद नगर खेड़े की आरती की गई और भोग लगाया गया।