पीएम मोदी की महा गर्जना रैली : पड्डल में लगाई जाएगी 75 कुर्सियां , डेढ़ लाख को दिया जायेगा निमंत्रण पत्र

ऐतिहासिक पड्डल मैदान मंडी में 24 सितंबर को पीएम मोदी की महा गर्जना रैली के लिए प्रदेश भर में करीब डेढ़ लाख निमंत्रण पत्र बांटे जाएंगे। सभा स्थल में 75 हजार कुर्सियां लगाई जाएंगी। आई कार्ड भी बांटे जाएंगे

पीएम मोदी की महा गर्जना रैली : पड्डल में लगाई जाएगी 75 कुर्सियां , डेढ़ लाख को दिया जायेगा निमंत्रण पत्र

 

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी  17-09-2022

 

ऐतिहासिक पड्डल मैदान मंडी में 24 सितंबर को पीएम मोदी की महा गर्जना रैली के लिए प्रदेश भर में करीब डेढ़ लाख निमंत्रण पत्र बांटे जाएंगे। सभा स्थल में 75 हजार कुर्सियां लगाई जाएंगी। आई कार्ड भी बांटे जाएंगे। आई कार्ड में रैली में भाग लेने वाले युवाओं की उम्र इंगित की जाएगी। 

 

40 साल से अधिक उम्र के किसी भी व्यक्ति को पड्डल मैदान में एंट्री नहीं मिलेगी। हर युवा की डिजिटल वेरिफिकेशन होगी। रैली में एक लाख से अधिक लोगों के आने की संभावना है। पीएम मोदी हिमाचल में विधानसभा चुनावों का शंखनाद करने आ रहे हैं। 

 

रैली के लिए भाजयुमो पूरे प्रदेश में करीब तीन लाख झंडे, पोस्टर और स्टिकर बूथ स्तर पर बांटेगा , 17 संगठनात्मक जिलों से युवा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अपनी गाड़ियों में भाजपा के झंडे और स्पीकर लगाने के विशेष आदेश जारी हुए हैं। 

 

7,881 बूथों में रैली की तैयारियां चल रही हैं। मोर्चा कार्यकर्ताओं ने अभी तक 5,205 बूथों में जाकर युवाओं को रैली के लिए निमंत्रण दिया है। भाजयुमो ने शुक्रवार को युवा विजय संकल्प रैली के प्रभारियों और सह प्रभारियों की घोषणा कर दी है। जसवां परागपुर के भाजयुमो के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अचल पठानिया को प्रभारी, मंडी के ज्योति, राकेश शर्मा और पंकज शर्मा को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। 

 

प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर ने बताया कि 912 विस्तारक रैली को सफल बनाने में जुटे हैं। रैली में करीब एक से डेढ़ करोड़ का खर्च का अनुमान है। भाजयुमो 75 लाख कूपन से अपने स्तर पर जुटाएगा। इसके लिए सभी बूथों पर विशेष अभियान चलाया है। बाकी खर्च पार्टी फंड से खर्च करने की बात कही जा रही है।