पिंक प्लाजो का नगर परिषद में दबदबा, दो पुरूष पार्षदों ने रखी लाज

पिंक प्लाजो का नगर परिषद में दबदबा, दो पुरूष पार्षदों ने रखी लाज

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  22-01-2021

 आखिरकार लंबी जद्दोजहद बाद नगर परिषद पांवटा का गठन हो गया हैं। दिलचस्प बात यह रही कि नगर परिषद पर इस बार पिंक प्लाजो का दबदबा रहेगा। फिलहाल दो पुरूष पार्षदों ने लाज बचा रखी हैं।

बता दें कि भाजपा समर्थित नगर परिषद गठन के लिए साबित जरूर आंकडा 8 में से 6 पर महिला व दो पुरूष पार्षद हैं। भाजपा समर्थित उक्त परिषद पर महिलाओं की अधिक उपस्थिति से एक और समाज को यह सन्देश दिया है कि महिलाएं अब अन्य क्षेत्रों के साथ साथ राजनीति में भी बढ़चढ़ कर आगे आ रही हैं।

वहीं, समाज मे पुरूष प्रधान वाली सोंच रखने वालो के लिए यह एक तमाचा है, जिन्हें अब नगर परिषद से काम करवाने के लिए पिंक प्लाजो के आगे पीछे रहना पड़ेगा।

बता दें कि भाजपा समर्थित विजयी पार्षदों में वार्ड नं 1 से पार्षद निर्मल कौर, वार्ड नं 3 से राजरानी सैनी, वार्ड नं 4 से दीपा शर्मा, वार्ड नं 9 से मीनू गुप्ता, वार्ड नं 12 से ममता देवी, वार्ड नं 13 से सीमा देवी (सभी महिलाएं) के अलावा पुरुष पार्षदों में वार्ड नं 2 से दीपक व वार्ड 7 से कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए ओपी कटारिया हैं।

सनद रहे कि ओवरऑल 13 वार्डों में से भी महिला पार्षद, पुरुष पार्षदो के मुकाबले ज्यादा है। नवनिर्वाचित नगर परिषद में 7 महिला व 6 पुरुष पार्षद कांग्रेस- भाजपा व निर्दलीय के शामिल हैं।

गौरतलब हो कि नगर परिषद पांवटा के सभी 13 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित होने बाद 6 भाजपा, 4 कांग्रेस व 3 निर्दलीय प्रत्याशी जीतकर नगर परिषद पहुंचे थे।

जिनमें से एक निर्दलीय मीनू गुप्ता व ओपी कटारिया भाजपा में शामिल हो चुके हैं। भाजपा 13 में से 8 पार्षदों की बहुमत के साथ नगर परिषद पर काबिज हैं।