प्रदेश में नहीं हो रहा विकास कार्य, ढाई साल में मुख्यमंत्री नही ला सके एक भी प्रभावशाली योजना : विक्रमादित्य

प्रदेश में नहीं हो रहा विकास कार्य, ढाई साल में मुख्यमंत्री नही ला सके एक भी प्रभावशाली योजना : विक्रमादित्य

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   28-06-2020

कांग्रेस सचिव और शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने आरोप लगाया है कि विकास के मामले में हिमाचल पिछड़ता जा रहा है। अपने ढाई साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश के लिए कोई भी ऐसी प्रभावशाली योजना नही ला सके हैं। जिससे लगता कि यह प्रदेश को भाजपा सरकार की देन है। 

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश की समस्याओं को सुलझाने में वर्तमान भाजपा सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है।उनका कहना है कि सरकार का विरोध करने वालो पर झूठे व देशद्रोह जैसे संगीन मामलें बनाए जा रहें है।

उन्होंने कहा है कि सरकार देश की आवाज को नही दबा सकती। देश मे लोकतंत्र है इसलिए तानाशाही ज्यादा समय तक नही चल सकती। चुनावों के समय प्रदेश को 65 राष्ट्रीय राज मार्गों की बड़ी बड़ी बातें कही गई। इसे चुनावों में भुनाया भी और इसका पूरा राजनैतिक लाभ लिया। भाजपा से जानना चाहा है कि वह राष्ट्रीय राज मार्ग अब कहा गायब हो गए है। 

विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि भाजपा सासंद प्रदेश में रेल विस्तार की भी ढींगे मारते रहें,यह भी आज दिन तक वहीं की वही खड़ी है।न तो प्रदेश के सासंद ही प्रदेश को कुछ ला सकें है और न ही प्रदेश सरकार इनका कोई लाभ ले सकी है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि प्रदेश सरकार कोविड 19 के चलते प्रदेश के लोगों को कोई भी राहत नही दे सकी है।

किसानों, बागवानों की अनदेखी की जा रही है। कारोवरियों को कोई योजना नही है।बेरोजगारी की कोई चिंता भी नही है।उनका कहना है कि ऐसा लगता है कि सरकार ने सबकुक रामभरोसे छोड़ दिया है। 

विक्रमादित्य सिंह ने प्रशासन को चेताया है कि उनके विधानसभा क्षेत्र में जिन कार्यो को उन्होंने अपनी विधायक निधि से पैसा दिया है,उन्हें जल्द पूरा किया जाए।

उन्होंने कहा है कि कोविड 19 के नाम पर जो अधिकारी विकास कार्यों को किसी भी प्रकार से प्रभावित व रोकने का काम कर रहें है,वह सही नही होगा, इसके लिए वह विशेषाधिकार हनन का मामला भी बना सकतें है।