प्रदेश सरकार ने स्तन पान करवाने वाली महिलाओं को फ्रंटलाइन वर्कर किया घोषित  

प्रदेश सरकार ने स्तन पान करवाने वाली महिलाओं को फ्रंटलाइन वर्कर किया घोषित  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   11-06-2021

हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्तन पान करवाने वाली महिलाओं को भी फ्रंटलाइन वर्कर घोषित किया है। इन्हें प्राथमिकता आधार पर वैक्सीन लगेगी।

इसके अलावा हिमाचल की विभिन्न जेलों में बंद विदेशी कैदियों और श्रम, रोजगार विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को भी इसी श्रेणी में रखा दिया है। 

इन्हें भी अन्य फ्रंटलाइन वर्करों की तरह वैक्सीन लगाई जाएगी। राज्य में अभी तक 1 लाख 49 हजार 906 फ्रंटलाइन वर्करों को कोविड से बचाव के लिए वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। 

जबकि 42 हजार 348 फ्रंटलाइन वर्करों को 9 जून तक दूसरी डोज भी लगाई जा चुकी है। इससे पहले भी 20 से ज्यादा विभिन्न श्रेणियों को इसी तरह फ्रंटलाइन वर्करों की श्रेणी में डाला गया है।