पूर्व भाजपा सरकार ने ख़राब की हिमाचल की आर्थिक सेहत, सीएम सुखविंदर सुक्खू ने लगाए आरोप 

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू आठ दिन प्रदेश से बाहर रहने के बाद शिमला लौटें। उन्होंने शिमला पहुंचते ही एक बार फिर से प्रदेश के खराब आर्थिक हालात के लिए पूर्व भाजपा सरकार को दोषी ठहराया

पूर्व भाजपा सरकार ने ख़राब की हिमाचल की आर्थिक सेहत, सीएम सुखविंदर सुक्खू ने लगाए आरोप 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     28-02-2023

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू आठ दिन प्रदेश से बाहर रहने के बाद शिमला लौटें। उन्होंने शिमला पहुंचते ही एक बार फिर से प्रदेश के खराब आर्थिक हालात के लिए पूर्व भाजपा सरकार को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार हिमाचल पर 75 हजार करोड़ का कर्ज छोड़ गई।

कर्मचारियों व पेंशनर का नए वेतनमान और डीए के एरियर के 11 हजार करोड़ छोड़कर जयराम सरकार सत्ता से बाहर गई है। इसलिए प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए हमें सख्त फैसले लेने होंगे। 

उन्होंने कहा कि 1952 की नोटिफिकेशन के कारण हिमाचल में विभिन्न विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसे देखते हुए उन्होंने केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री से एफसीए एफआरए के मामले जल्द निपटाने का आग्रह किया। 

उन्होंने कहा कि हम हिमाचल को 2025 तक ग्रीन स्टेट बनाने की दिशा में प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि दिल्ली में उन्होंने प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से मुलाकात की है। उनके स्टंट डला है। अब वह स्वस्थ है।