पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के जन्मदिवस पर नाहन में सर्वधर्म सम्मलेन आयोजित

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के जन्मदिवस पर नाहन में सर्वधर्म सम्मलेन आयोजित

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन   23-06-2021

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के जन्मदिवस पर सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में सिरमौर जिला कांग्रेस द्वारा सर्व धर्म सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें सभी धर्मों से जुड़े लोगों ने अपनी-अपनी धर्मानुसार पूर्व मुख्यमंत्री की लंबी उम्र की कामना के लिए प्रार्थना की।

इस जिला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कवर अजय बहादुर सिंह ने की। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सर्वधर्म सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की लंबी उम्र की कामना के साथ-साथ शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की गई है। 

उन्होंने कहा कि हाल में मुख्यमंत्री ने दो बार कोरोना संक्रमण को मात दी है और उम्मीद है कि पूर्व मुख्यमंत्री जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर कार्यकर्ताओं के बीच लौटेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने लंबे समय तक हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के साथ-साथ केंद्र में भी अपनी अहम जिम्मेदारियां निभाई है ।