पांवटा व नाहन से पंहुचे पांच लोगों को घर पर किया क्वॉरेंटाइन  

पांवटा व नाहन से पंहुचे पांच लोगों को घर पर किया क्वॉरेंटाइन  

यंगवार्ता न्यूज़ -संगड़ाह   15-04-2020

पांवटा साहिब व नाहन से संगड़ाह क्षेत्र में आए 5 लोगों को प्रशासन द्वारा घर पर 14 दिन के लिए क्वॉरेंटाइन किया गया।

सर्विलांस टीम के सदस्यों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव घाटों के 18 वर्षीय गणेश, 20 साल की पूनम व 23 वर्षीय कपिल पांवटा साहब से अपने मूल गांव लौटने की जानकारी मिलते ही सोमवार को एहतियातन उन्हें क्वॉरेंटाइन किया गया। 

इसके अलावा पांवटा से ही गांव बड़ग पहुंचे 23 वर्षीय कुलदीप सिंह को उनके घर तथा नाहन के साथ लगते एक गांव से आए खेमराज को उनके रिश्तेदार के घर पर क्वारेंटाइन किया गया। 

जानकारी के अनुसार खेमराज ने गनोग गांव से शादी की है तथा इन दिनों उसके बीवी-बच्चे यहां रह रहे हैं। बीडीओ संगड़ाह कृष्ण दत्त के मुताबिक मंगलवार को छुट्टी के चलते बाहर से आए अथवा क्वारेंटाइन किए गए लोगों संबंधी रिपोर्ट नहीं भेजी गई। इससे पहले करीब 106 लोगों को घर पर क्वारेंटाइन रहने को कहा गया था। 

तहसीलदार संगड़ाह आत्माराम नेगी ने बताया कि, क्षेत्र में रह रहे बाहरी राज्यों के मजदूरों की संख्या पहले जितना ही है तथा प्रवासी मजदूरों को संबंधित ठेकेदारों द्वारा उन्हें खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है। 

सर्विलांस टीम के सदस्य डॉ निशा, एसडीएम ऑफिस के कर्मचारी प्रताप सिंह तथा एक पुलिसकर्मी द्वारा सोमवार को 5 लोगों को होम क्वॉरेंटाइन किया गया।

बीएमओ संगड़ाह के अनुसार कितने लोगों की होम क्वारेंटाइ की अवधि पूरी हो चुकी है।  इस बारे सही जानकारी संबंधित प्रशासनिक अधिकारीयों के पास मौजूद है। उन्होंने कहा कि काफी लोगों की तय अवधि पूरी हो चुकी है।