पांवटा वन मंडल में इस वर्ष लगाएंगे 90 हजार पौधे : सुखराम

पांवटा वन मंडल में इस वर्ष लगाएंगे 90 हजार पौधे : सुखराम

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब 21-07-2020

आज राज्यस्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम पर खरारू बीट रेंज गिरिनगर डिविज़न पाँवटा साहिब में डीएफ़ओ पाँवटा, प्रधान मालकीत सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत सिंह इत्यादि के साथ पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद हुआ। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी ने कहाँ की इस वर्ष पाँवटा वन मंडल के अंतर्गत 90 हेक्टेयर में 30000 फलदार व औषधीय पौधे रोपित किए जाएँगे।

उन्होंने कहा कि यह हर्ष का विषय हैं की हर दो वर्ष बाद की गणना में हिमाचल प्रदेश में वन और पौधों की संख्या बढ़ रहीं हैं। इसके लिए उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों, वन समितियों, सामाजिक संस्थाओ की प्रशंसा की व आगे भी अन्य लोगों को इस बारे में प्रेरित करते रहें।

उन्होंने लोगों से अपील कि की एक पौधा लगाने व उसकी देखभाल करने का संकल्प लें। विधायक ने बताया कि पाँवटा भाजपा आगामी एक सप्ताह तक जगह-२ पौधारोपण का कार्यक्रम करेगी।