पावंटा साहिब के कॉलेज में छात्रों की 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू जानिए 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पावटा इकाई प्रदेश स्तरीय व महाविद्यालय मैं आ रही समस्याओं व मांगों को लेकर 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़तालप्रदेश स्तरीय मांगे। यूजी / पीजी के परीक्षा परिणामों में जा रही अनियमितताओं को दूर किया जाए

पावंटा साहिब के कॉलेज में छात्रों की 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू जानिए 

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब       25-085-2022

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पावटा इकाई प्रदेश स्तरीय व महाविद्यालय मैं आ रही समस्याओं व मांगों को लेकर 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़तालप्रदेश स्तरीय मांगे। यूजी / पीजी के परीक्षा परिणामों में जा रही अनियमितताओं को दूर किया जाए।

महाविद्यालयों के दाखिला प्रक्रिया में आ रही समस्याओं के समाधान हेतु ऑनलाइन प्रक्रिया को सुदृढ़ किया जाए।  छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार छात्र संघ चुनाव बहाल किए जाए।हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ऑनलाइन प्रणाली को सुदृढ़ किया जाए।

महाविद्यालयों में शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारियों के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के परिसर निर्माण हेतु भूमि चयन प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जाए। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का स्थायी परिसर निर्माण किया जाए।

सभी राजकीय शिक्षण संस्थानों में गल्स कॉमन रूम सुविधा प्रदान की जाए। शौचालय की सफाई करवाई जाए। पीने के पानी की समस्या को जल्द हल किया जाए। महाविद्यालय के मूलभूत ढांचे को ठीक किया जाए। महाविद्यालय में बाहरी व्यक्तियों का आना बंद किया जाए।