पांवटा साहिब के किसानों ने बेचा 7 करोड़ 2 लाख 51 हजार 738 का गेंहू 

पांवटा साहिब के किसानों ने बेचा 7 करोड़ 2 लाख 51 हजार 738 का गेंहू 

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब   10-06-2021

पांवटा साहिब के किसानों ने पिछले 55 दिनों में हिमाचल में सबसे ज्यादा 7 करोड़ 2 लाख 51 हजार 738 की गेंहू बेचा है। पांवटा साहिब मे स्थित भारतीय खाद्य निगम के गेंहू खरीद केंद्र पर किसान 35570 क्विंटल गेंहू बेच चुके है। जो की पिछले साल से बहुत ज्यादा है।

जानकारी के मुताबिक गत वर्ष एफसीआई के खरीद केन्द्र मे किसानों ने कुल 22600 क्विंटल गेंहू बेचा था। इस बार गेंहू खरीद के आंकड़े मे एफसीआई पिछले वर्ष के टारगेट को क्रॉस दिया कर दिया।

वैसे भी इस बार एफसीआई किसानों को तोहफा देते हुए प्रति क्विंटल गेंहू के दाम मे 50 रुपए वृद्वि की है। इस बार किसानों को प्रति क्विंटल गेंहू के दाम 1975 रुपए मिल रहे है।

पांवटा साहिब अनाज मण्डी में एफसीआई के गेंहू खरीद केन्द्र मे 55 दिन मे किसानों द्वारा 35570 क्विंटल गेंहू बेचा जा चुका है। 15 अप्रैल को गेंहू केंद्र शुरू हो कर 55 दिन बाद 10 जून को खत्म हुआ। इस बार भी गेंहू की आमद अच्छी रही। हर दिन औसतन 800 क्विंटल से अधिक गेंहू खरीदी गई।

एफसीआई के अधिकारी श्याम लाल ने बताया कि एसबीआई से एसबीआई मे 24 घण्टे के भीतर किसानों के उत्पाद की पेमेंट कर दी गई। जबकि अन्य बैंकों के लिए एक या दो दिन लग गए। लेकिन सभी किसानो को पेमेंट समय से मिली।

उन्होंने बताया कि उनके पास 35570 क्विंटल से गेंहू पहुंचा था। जिसकी कीमत 7 करोड़ 2 लाख 51 हजार 737.50 रुपए बनती है। उधर मंडी समीति सिरमौर के चेयरमैन रामेश्वर शर्मा ने बताया कि इस बार गेहूं खरीद में किसानों का बड़ा सहयोग मिला किसान फोन करने के बाद ही अपनी गेंहू बेचने पंहुच रहे हैं। जिससे व्यवस्था बनी रही।