पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल को सौंपा त्यागपत्र , नई सरकार के गठन तक बने रहेंगे कार्यवाहक सीएम 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को दोपहर 1:30  बजे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से भेंट कर मुख्यमंत्री पद से त्याग पत्र सौंपा

पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल को सौंपा त्यागपत्र , नई सरकार के गठन तक बने रहेंगे कार्यवाहक सीएम 
 
यंगवार्ता न्यूज़ -  देहरादून  11-03-2022
 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को दोपहर 1:30  बजे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से भेंट कर मुख्यमंत्री पद से त्याग पत्र सौंपा। पुष्कर सिंह धामी का इस्तीफ़ा स्वीकार करते हुए राज्यपाल ने उनसे राज्य में नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति होने एवं पदभार ग्रहण करने की अवधि तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा है। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि हमें एक नया जनादेश मिला है और यह कार्यकाल पूरा हो गया है, इसलिए राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दे दिया।
 
उन्होंने मुझे नई सरकार के शपथ ग्रहण तक कार्यवाहक के तौर पर अपनी भूमिका निभाने के लिए कहा है। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने उत्तराखंड के सभी विजयी विधायकों को बधाई देते हुए राज्य की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पूरे चुनाव में मेहनत करके पार्टी को विजय दिलाने के बाद भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए हैं , लेकिन उन्होंने पार्टी और जनता का दिल जीता है। 
 
रक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि राज्य की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किए जा रहे कार्यों एवं विकासपरक सोच को वोट करते हुए उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी को दो तिहाई बहुमत दिलाया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह राज्य की जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास किया है, उसी तरह आने वाली सरकार जनता की सोच के अनुरूप तमाम विकास कार्य करेगी।