फिर मजबूत हुआ कांग्रेस का परंपरागत गढ़ सिरमौर, कांग्रेस को मिली बढ़त...

सिरमौर जिला में कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर बढ़त मिली है जिला की 5 विधानसभा सीटों में से 3 सीटों पर कांग्रेस को बहुमत हासिल हुआ है। सिरमौर की नाहन सीट से बीजेपी के वरिष्ठ नेता डॉ राजीव बिंदल को हार का सामना करना पड़ा

फिर मजबूत हुआ कांग्रेस का परंपरागत गढ़ सिरमौर, कांग्रेस को मिली बढ़त...

पच्छाद और पांवटा साहिब सीट पर बीजेपी का कब्जा

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन        08-12-2022

सिरमौर जिला में कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर बढ़त मिली है जिला की 5 विधानसभा सीटों में से 3 सीटों पर कांग्रेस को बहुमत हासिल हुआ है। सिरमौर की नाहन सीट से बीजेपी के वरिष्ठ नेता डॉ राजीव बिंदल को हार का सामना करना पड़ा है।

कांग्रेस का गढ़ माना जाने वाली सिरमौर जिला की विधानसभा क्षेत्र नाहन, रेणुका जी और शिलाई में कांग्रेस उम्मीदवार विजयी रहे हैं वही पावटा साहिब व पछाद सीट पर भाजपा का कब्जा रहा है साल 2017 में भी इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी के ही विधायक जीते थे।

नाहन से बीजेपी के वरिष्ठ नेता डॉ राजीव बिंदल को इस बार हार का सामना करना पड़ा है। राजीव बिंदल का मुकाबला यहां कांग्रेस के अजय सोलंकी से था राजीव बिंदल की हार ने सभी को चौंका दिया है बिन्दल को यहां 1639 मतों से हार मिली है। 

मीडिया से बात करते हुए जीत दर्ज करने के बाद कांग्रेस ने कहा अजय सोलंकी ने समर्थन देने के लिए नाहन विधानसभा क्षेत्र की जनता का आभार जताया 
सोलंकी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को तानाशाही के खिलाफ जनमत मिला है। 

सरकार का तानाशाही रवैया था और हर वर्ग इस सरकार से दुखी था उन्होंने कहा कि सरकार का हर वर्ग के प्रति उदासीन रवैया था और आज प्रदेश की जनता को इस सरकार से निजात मिली है।