बड़ी कार्रवाई : जेओए भर्ती परीक्षा का पेपर लीक मामले में सात लोग पुलिस हिरासत में

हिमाचल प्रदेश में रविवार को हुई जेओए भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले को सुलझा लिया है

बड़ी कार्रवाई : जेओए भर्ती परीक्षा का पेपर लीक मामले में सात लोग पुलिस हिरासत में
 
यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी  25-04-2022
 
हिमाचल प्रदेश में रविवार को हुई जेओए भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले को सुलझा लिया है। पेपर शुरू होने से 30 मिनट पहले प्रश्न पत्र की फोटो लेकर इसे बाहर भेजा गया था। निजी शिक्षण संस्थान के तैनात कर्मचारी गोपाल ने फोटो खींचा था व इसके बाद इसे बाहर भेज दिया गया। परीक्षा केंद्र के बाहर गूगल सर्च के जरिये सवालों के जवाब लिखे गए। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार कर 10 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
 
 
आरोपी राकेश और गोपाल ने इस पूरे प्रकरण की प्लानिंग की थी। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने पत्रकार वार्ता में इस पूरे मामले की जानकारी दी है।गौर हो कि जेओए यानी जूनियर ऑफिस असिस्‍टेंट के 339 पदों के लिए पौने दो लाख के करीब अभ्यर्थियों ने प्रदेशभर में स्थापित केंद्रों में रविवार को परीक्षा दी है। अब परीक्षा के रद्द होने की आशंका जताई जा रही है।
 
 
इस कारण अभ्‍यर्थियों की मेहनत पर पानी फिरना तय है। हिमाचल प्रदेश में इससे पहले पुलिस भर्ती और कंडक्टर भर्ती भी विवादों में रही है। इन दोनों परीक्षाओं के दौरान भी पेपर लीक व नकल करने के मामले सामने आए थे।