ब्राह्मण सभा ने परशुराम जन्मोत्सव पर नाहन में निकाली भव्य शोभायात्रा

भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर ब्राह्मण सभा नाहन द्वारा शहर में शोभा यात्रा निकाली गई। कच्चा टैंक स्थित रघुनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के बाद विधि विधान से निकाली गई भगवान की भव्य शोभायात्रा

ब्राह्मण सभा ने परशुराम जन्मोत्सव पर नाहन में निकाली भव्य शोभायात्रा

शोभायात्रा से पूर्व मंदिर में की गई पूजा अर्चना,रघुनाथ मंदिर कच्चा टैंक से शुरू हुई शोभायात्रा

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन   03-05-2022

भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर ब्राह्मण सभा नाहन द्वारा शहर में शोभा यात्रा निकाली गई। कच्चा टैंक स्थित रघुनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के बाद विधि विधान से निकाली गई भगवान की भव्य शोभायात्रा।

मीडिया को जानकारी देते हुए ब्राह्मण सभा नाहन के अध्यक्ष सुखदेव शर्मा ने बताया कि हर वर्ष अक्षय तृतीय के दिन भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। परंतु पिछले 2 वर्षों से कोर्ट के कारण सामूहिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध होने के चलते हैं इस स्तर पर आयोजन नहीं किया गया था। 

इस वर्ष पूर्व की भांति शोभा यात्रा निकाली गई। रघुनाथ मंदिर से शुरू हुई यह शोभायात्रा मुख्य बाजार होते हुए छोटा चौक बड़ा चौक  जगन्नाथ मंदिर पहुंचेंगे। इसके बाद यात्रा नया बाजार काली स्थान होते हुए महलात और रानीताल मंदिर में पूजा अर्चना के बाद वापस रघुनाथ मंदिर पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर रघुनाथ मंदिर नाहन में 2 मई से रामचरित मानस का अखंड पाठ चला हुआ है। इस पाठ के समापन के बाद हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने भगवान परशुराम जन्मोत्सव की सभी को बधाई दी।