भाजपा छोड़ कांग्रेस मे शामिल होंगे विश्व महापीठ रविदास सभा अध्यक्ष रंगी राम भट्टी 

 जिला सिरमौर के अध्यक्ष रंगीराम भट्टी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर व नवनिर्वाचित सांसद प्रतिभा सिंह से उन्हें कांग्रेस पार्टी में प्रांतीय स्तर पर कोई पद देने पर भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने का प्रस्ताव रखा है

भाजपा छोड़ कांग्रेस मे शामिल होंगे विश्व महापीठ रविदास सभा अध्यक्ष रंगी राम भट्टी 
यंगवार्ता न्यूज़ - राजगढ  13-11-2021
 
 जिला सिरमौर के अध्यक्ष रंगीराम भट्टी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर व नवनिर्वाचित सांसद प्रतिभा सिंह से उन्हें कांग्रेस पार्टी में प्रांतीय स्तर पर कोई पद देने पर भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने का प्रस्ताव रखा है।
 
रंगीराम भट्टी ने यहां जारी प्रेस बयान में कहा कि उन्होंने वर्ष 2010 में पंचायत समिति सदस्य रहते भाजपा का समर्थन करके पच्छाद में भाजपा के प्रत्याशी को अपना मत देकर पंचायत समिति अध्यक्ष बनवाया था।
 
वह वर्ष 2014 से 2017 प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के सदस्य रहे। लेकिन उन्हें उसके बाद भाजपा में कोई पद नहीं दिया गया। जबकि कांग्रेस में हाल ही में कांग्रेस में शामिल होने के कुछ महीनों में ही प्रांतीय स्तर का पदाधिकारी बना दिया गया।
 
उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर और सांसद प्रतिभा सिंह के समक्ष यह प्रस्ताव किया है कि यदि उन्हें कांग्रेस में प्रांतीय स्तर पर कोई पद दिया जाता है तो वह भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे।