भाजपा ने उत्तराखंड को बनाया राजनीति की पाठशाला : प्रीतम सिंह 

भाजपा ने उत्तराखंड को बनाया राजनीति की पाठशाला : प्रीतम सिंह 
उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह

यंगवार्ता न्यूज़ - देहरादून 03-07-2021

उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड को अपनी राजनीतिक प्रयोगशाला बना दिया है। यह तीसरी बार है, जब उन्होंने किसी मुख्यमंत्री को अपना कार्यकाल पूरा नहीं करने दिया।

वर्ष 2017 के विस चुनाव में जनता ने भाजपा को चुना था। इसके बाद जोरशोर के साथ डबल इंजन की सरकार बनी। लेकिन इस सरकार ने चार साल में अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया।

अब छह माह से पहले ही फिर से मुख्यमंत्री का चेहरा बदल दिया। मुख्यमंत्री ही नहीं सरकार के मंत्रियों के बीच भी जब तक अंतर्विरोध देखने को मिला। बहरहाल, जो कुछ हुआ, यह राज्य के हित में नहीं है।