भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने 103 बूथों पर शुरू किया महासंपर्क अभियान..... 

पांवटा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने अपने चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में 103 बूथों पर महासंपर्क अभियान की शुरुआत

भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने 103 बूथों पर शुरू किया महासंपर्क अभियान..... 

अंकिता नेगी - पांवटा साहिब     06-11-2022

पांवटा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने अपने चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में 103 बूथों पर महासंपर्क अभियान की शुरुआत आज से कर दी है। 

इस दौरान जहां सुखराम चौधरी ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है, वहीं विभिन्न मोर्चों के साथ बूथ स्तर पर कार्यकर्ता कमर कस कर मैदान में आ गए हैं, जिसमें उन्हें भरपूर समर्थन कार्यकर्ताओं और लोगों से मिल रहा है। सुखराम चौधरी ने पाँवटा साहिब की ग्राम पंचायत कुंजा, देवीनगर, सूर्या कॉलोनी, में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 125 यूनिट बिजली फ्री कर दी। इसके साथ ही सरकार ने हिम केयर में 5 लाख तक मुफ्त इलाज की व्यवस्था की, गृहणी सुविधा योजना में मुफ्त गैस सिलेंडर दिए, बुजुर्गों की पेंशन आयु 60 वर्ष की।

उन्होंने कहा कि गिरी नदी पर मानपुर देवड़ा में 19.07 करोड़ की लागत से पुल बनाकर दिया। रामपुर घाट में ईको पार्क 90 लाख की लागत से तैयार करके दिया। 

पाँवटा साहिब शहर की सीवरेज स्कीम हेतु 11 करोड़ स्वीकृत करवाये गए हैं। पाँवटा साहिब विधान सभा में 21 नये सामुदायिक भवनों का निर्माण किया। सुखराम चौधरी ने कहा कि पाँवटा साहिब क्षेत्र में लोगों का जो समर्थन हमें मिल रहा है यह साफ़ संकेत है कि यहां भी कमल खिलने वाला है।