भाजपा महिला मोर्चा के साथ अब सैल्फ हैल्प ग्रुप भी बनाएंगे फेस कवर : डा. बिंदल

भाजपा महिला मोर्चा के साथ अब सैल्फ हैल्प ग्रुप भी बनाएंगे फेस कवर : डा. बिंदल

नाहन क्षेत्र के 11 सैल्फ हैल्प ग्रुप को डा. बिन्दल ने भिजवाया कपड़ा

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 19 April 2020

नाहन के विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण फेस मास्क पहनने की अनिवार्यता को देखते हुए नाहन विधानसभा क्षेत्र में अब महिला मोर्चा के साथ सैल्फ हैल्प ग्रुप के सदस्य भी मास्क बनाने का कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि रविवार को प्रथम चरण में 11 सैल्फ हैल्प ग्रुप को मास्क बनाने का कपड़ा बांटा गया है।

डा. बिन्दल ने बताया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में अभी तक 19585 फेस कवर यानि मास्क बनाकर वितरित किए गए हैं जबकि प्रदेश स्तर पर 6,61,269 मास्क वितरित किए गए।

उन्होंने कहा कि आने वाले दो-तीन महीनों तक फेस कवर लगाना अनिर्वाय रहेगा इसे देखते हुए अधिक संख्या में ऐसे फेस मास्क तैयार किए जा रहे हैं जिसे लोग बार-बार इस्तेमाल कर सकें।

उन्होंने बताया कि रेणुका सैैल्फ हैल्प ग्रुप नैहली धीड़ा, लक्ष्मी सैल्फ हैल्प ग्रुप मलगांव, कटासन सैल्फ हैल्प ग्रुप बोहलियों, बालासुन्दरी सैल्फ हैल्प ग्रुप बनेठी, वैष्णव सैल्फ हैल्प ग्रुप चाकली,

राधे-राधे सैल्फ हैल्प ग्रुप त्रिलोकपुर, ललिता सैल्फ हैल्प ग्रुप पुड़ला, रमौला सैल्फ हैल्प ग्रुप रामा, शक्ति सैल्फ हैल्प ग्रुप धारक्यारी, जय सैल्फ हैल्प ग्रुप शंभुवाला, लक्ष्मी सैल्फ हैल्प ग्रुप शंभुवाला को फेस कवर तैयार करने के लिए कपड़ा भिजवाया गया है।

उधर, आज डा. राजीव बिन्दल ने गुरूद्वारा टोका सहिब के माध्यम से नाहन स्थित गुरूद्वारा में गोविन्दगढ़ मोहल्ला निवासियों के लिए राशन की किटों का आवंटन किया।