भारतीय मूल की सिरिशा बांदला आज निकलेंगी अंतरिक्ष यात्रा पर

भारतीय मूल की सिरिशा बांदला आज निकलेंगी अंतरिक्ष यात्रा पर

न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली    12-07-2021

ख्वाबों को हकीकत में बदलने वाले ब्रिटेन के अरबपति और अमेरिकी अंतरक्षियान कंपनी वर्जिन गैलेक्टिक के मालिक रिचर्ड ब्रैनसन आज अंतरिक्ष की यात्रा पर निकलेंगे। 

ब्रैनसन ने करीब 10 दिन पहले इस एतिहासिक यात्रा का ऐलान किया था। ब्रैनसन के साथ-साथ छह लोग इस उड़ान का हिस्सा होंगे। जिसमें भारतीय मूल की सिरिशा बांदला भी शामिल हैं। 

बता दे की अंतरिक्ष यान न्यू मेक्सिको से आज उड़ान भरेगा। जिसमें चालक दल के सभी सदस्य कंपनी के कर्मचारी होंगे। वर्जिन गैलेक्टिक के लिए अंतरिक्ष तक जाने वाली ये चौथी उड़ान होगी। 

कुछ दिन पहले अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस ने स्पेस में जाने का ऐलान किया था। ऐसा करने वाले वो पहले शख्स होते, लेकिन रिचर्ड ब्रैनसन ने उन्हें इतिहास बनाने से रोक दिया। उन्होंने कुछ ही घंटे बाद 11 जुलाई को स्पेस में जाने का ऐलान कर दिया।