मुख्यमंत्री जयराम की सुरक्षा में कोरोना की सेंध , 13 जवान आये पॉजिटिव

मुख्यमंत्री जयराम की सुरक्षा में कोरोना की सेंध , 13 जवान आये पॉजिटिव

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 18-08-2020

हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सुरक्षा दल के कुल 13 जवान कोरोना पॉजिट‍िव पाए गए हैं।दोपहर बाद छह जवानों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। लेकिन शाम के वक्‍त यह आंकड़ा और बढ़ गया। शाम को आई रिपोर्ट में सात जवान और संक्रमित पाए गए।

दोपहर के समय संक्रमित पाए गए छह जवानों में एक चालक भी शामिल है। चालक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सुरक्षा दल का एक वाहन चलाता था।बताया जा रहा है ये सभी लोग क्वारंटाइन किए हुए थे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कोरोना के बढ़ते मामलों पर और सख्ती बढ़ाए जाने की बात कही है।

सीएम ने कहा नमी के कारण कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे में सख्ती बढ़ाए जाने की आवश्यकता है।