मानसून सत्र में कांग्रेस ओपीएस तो राकेश सिंघा बागवानों के मुद्दों पर घेरेंगे सरकार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र कल से शुरू हो रहा है। इससे एक दिन पहले मंगलवार को शिमला में सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया

मानसून सत्र में कांग्रेस ओपीएस तो राकेश सिंघा बागवानों के मुद्दों पर घेरेंगे सरकार

 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  09-08-2022
 
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र कल से शुरू हो रहा है। इससे एक दिन पहले मंगलवार को शिमला में सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया। सर्वदलीय बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ओपीएस के मामले में विपक्ष सदन में और सदन के बाहर सरकार को घेरेगा। 
 
 
उन्होंने कहा कि सरकार ने सत्ता में रहते हुए कर्मचारियों से धोखा किया है। सरकार कर्मचारी विरोधी है। उन्होंने कहा बेरोजगारों , किसानों की उपेक्षा सहित अन्य ज्वलंत मुद्दों पर सरकार से सवाल पूछेगी। 
 
 
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि जयराम सरकार ने कर्मचारियों के आंदोलनों को नजरअंदाज किया है। किसान-बागवानों की सुनवाई नहीं हुई। चुनावी वर्ष में हो रहे जयराम ठाकुर सरकार के आखिरी सत्र में राजनीति हावी रहने वाली है। 
 
 
हर विधायक अपने क्षेत्र की बात रखने के साथ चुनाव माहौल भी बनाएंगे। विधानसभा सत्र के साथ चुनावी राजनीति चरम पर पहुंचेगी। हिमाचल प्रदेश में इसी वर्ष के अंत में चुनाव होना प्रस्तावित हैं।