मवेशी चरा रहे गडरिए पर झपटा जंगली सुअर , फिर जो हुआ जानिए..... 

जिला मंडी की सदर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत वीर में जंगली सुअर द्वारा एक व्यक्ति पर हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है

मवेशी चरा रहे गडरिए पर झपटा जंगली सुअर , फिर जो हुआ जानिए..... 
 
यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी 04-05-2022
 
जिला मंडी की सदर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत वीर में जंगली सुअर द्वारा एक व्यक्ति पर हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। हमले में घायल नरपत ने बताया कि वह घर से थोड़ी दूर सुबह के समय अपने खेतों में भेड़-बकरियां चरा रहा था। 
 
 
उसी समय अचानक जंगली सुअर ने हमला कर दिया, जिससे उसकी बाजू, टांग और और पेट में चोटें आई हैं। उनका ट्रीटमेंट जोनल अस्पताल मंडी से चला हुआ है।
 
 
 
उन्होंने कहा कि उन पर हुए जंगली सुअर हमले की जानकारी स्थानीय प्रधान और पटवारी को दे दी गई और राहत राशि के लिए फरियाद की गई है, ताकि वह अपना इलाज करवा सके। साथ ही वन विभाग को भी अवगत करवा दिया गया है।