मौसम विभाग ने प्रदेश में आज से बारिश और ओलावृष्टि का यलो अलर्ट किया जारी

हिमाचल प्रदेश में सोमवार और मंगलवार को बारिश-ओलावृष्टि के आसार हैं। मौसम विभाग ने बारिश बर्फबारी को लेकर फिर से यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में प्रदेश के 10 जिलों में भारी बारिश होने के आसार

मौसम विभाग ने प्रदेश में आज से बारिश और ओलावृष्टि का यलो अलर्ट किया जारी

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     03-04-2023

हिमाचल प्रदेश में सोमवार और मंगलवार को बारिश-ओलावृष्टि के आसार हैं। मौसम विभाग ने बारिश बर्फबारी को लेकर फिर से यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में प्रदेश के 10 जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं। साथ ही आंधी के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विज्ञान शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल का कहना है कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ अभी सक्रिय है।

प्रदेश में छह अप्रैल तक मौसम खराब रहेगा। इसके बाद प्रदेश में धूप खिलने के आसार हैं। वहीं रविवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य जिलों में भी मौसम साफ बना रहा। धूप खिलने से लोगों को पिछले करीब कई दिनों से हो रही लगातार बारिश से राहत मिली है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य है, जबिक अधिकतम तापमान सामान्य से कम चल रहा है। 

तापमान में आई गिरावट प्रदेश के बागबानों के लिए नुकसान दायक साबित हो सकती है। ऐसे में तापमान में आई गिरावट के कारण फस्र्ट स्टेज की फ्लावरिंग को नुकसान होने के आसार हैं। बागबानी विशेषज्ञ डा. एसपी भारद्वाज का कहना है कि लोअर बेल्ट में फस्र्ट स्टेज की फ्लावरिंग हो चुकी है।

इसके अलावा मटर की फसल के साथ साथ दालों में चने की फसल पर भी इसका गलत प्रभाव पड़ेगा। प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान रविवार को सिरमौर जिला के धौलाकुआ में दर्ज किया गया है। यहां का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

राजधानी शिमला में अधिकतम तामपान 15.6 डिग्री सेल्सियस, कांगड़ा में 23.1 डिग्री सेल्सियस, चंबा में 23.0 डिग्री सेल्सियस, सियोबाग में 20 सेंटीमीटर, हमीरपुर में 25.3 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर में 25.5 डिग्री सेल्सियस, नारकंडा में 12 डिग्री सेल्सियस, भुंतर में 23.8 डिग्री सेल्सियस और सुंदरनगर में 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।