महिला कांग्रेस ने हर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री का घेराव करने की बनाई रणनीति 

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता अल्का लांबा ने भाजपा सरकार पर महिलाओं का शोषण और घोषणापत्र में किए गए वादों को पुरा न करने के आरोप लगाएं

महिला कांग्रेस ने हर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री का घेराव करने की बनाई रणनीति 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला      10-09-2022

चुनावी वर्ष में कांग्रेस पार्टी का महिला विंग भी एक्टिव मोड़ में आ गया है। महिला कांग्रेस ने हर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री का घेराव करने की रणनीति बना ली है। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता अल्का लांबा ने भाजपा सरकार पर महिलाओं का शोषण और घोषणापत्र में किए गए वादों को पुरा न करने के आरोप लगाएं हैं।


अल्का लांबा ने कहा कि गुड गवर्नेस की भाजपा सरकार बात करती है दूसरी तरफ एक आईएएस अधिकारी की सरकार में सुनवाई नहीं हो रही है, जिसको लेकर अधिकारी राज्यपाल को पत्र भी लिखा है। गुड़िया हेल्पलाइन हेल्पलेस हो गई है। 8400 महिलाओं ने शिकायत दर्ज की, लेकिन सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया।          

भाजपा के घोषणापत्र में महिला किसान विधेयक हर जिले में महिला थाने खोलने, पुलिस में 33 फ़ीसदी महिलाओं को भर्ती करने, सशक्त महिला योजना के लागू करने के वादे किए थे, लेकिन जब भाजपा के घोषणा पत्र को लेकर महिलाओं से पूछा कि कितने नंबर देंगे तो जीरो नंबर दिए हैं। धरातल पर एक भी घोषणा पुरी नहीं हुई है, जिसको लेकर अब महिलाएं मुख्यमंत्री का घेराव करने का मन बना चुकी हैं।

प्रधान मंत्री के मंडी रैली में भी महिलाएं उज्जवला योजना के खाली सिलेंडर वापिस लौटाने के लिए पहुंचेगी जिसका कांग्रेस पार्टी समर्थन करेगी।कांग्रेस पार्टी ने 10 गारंटी दी है, उसमें एक गारंटी महिलाओं को 1500 रुपये देने की भी जिसको लेकर हर घर लक्ष्मी अभियान के माध्यम से एक फार्म हर घर तक पहुंचाया जाएगा। 

जिसमें दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करने से महिला 1500 रुपये की गारंटी की पात्र हो जाएगी और सरकार आने पर उसके खाते में पैसे डाले जाएंगे। 11 सितंबर को महिला कांग्रेस के दो बड़े सम्मेलन होंगे। रामलाल ठाकुर बिलासपुर क्षेत्र में और मुकेश अग्निहोत्री हरोली विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं के सम्मेलन आयोजित करेंगे।