राजगढ में धूमधाम से मनाया गया गुरू नानक देव जी का 552वा प्रकाश उत्सव 

गुरू नानक देव जी का 552 वा प्रकाश उत्सव गुरूद्वारा राजगढ़ मे कलगीधर ट्रस्ट बडू साहिब के सौजन्य से धूमधाम व् श्रद्दा के साथ मनाया गया।

राजगढ में धूमधाम से मनाया गया गुरू नानक देव जी का 552वा प्रकाश उत्सव 

यंगवार्ता न्यूज़ - राजगढ  19-11-2021

गुरू नानक देव जी का 552 वा प्रकाश उत्सव गुरूद्वारा राजगढ़ मे कलगीधर ट्रस्ट बडू साहिब के सौजन्य से धूमधाम व् श्रद्दा के साथ मनाया गया।

गुरुद्वारा राजगढ़ में सुबह कीर्तन का आयोजन किया गया और प्रकाश पर्व पर गुरु नानक देव जी के बतलाये मार्ग पर चलने का सन्देश दिया गया।

उसके बाद गुरुद्वारा बडू साहिब के बच्चो द्वारा अखंड पाठ का आयोजन किया गया। गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर राजगढ़ क्षेत्र के सेंकडो लोगो ने माथा टेक गुरु नानक देव जी का आशीर्वाद लिया |

इसके बाद आयोजित गुरु के लंगर में भी सैकडो श्रदालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया।