राजगढ़ क्षेत्र में 15 हजार भांग के पोधे उखाड़ कर नष्ट किये गए : भीष्म ठाकुर

राजगढ़ क्षेत्र में 15 हजार भांग के पोधे उखाड़ कर नष्ट किये गए : भीष्म ठाकुर

यंगवार्ता न्यूज़ - राजगढ़ 30-06-2020

राजगढ़ नगर पंचायत , राजगढ़ की ग्राम पंचायतों में इन दिनों पुलिस विभाग द्वारा नशा निवारण अभियान चलाया जा रहा है। डीएसपी राजगढ़ भीष्म ठाकुर ने बताया कि नशा एक धीमा जहर है जो जीवन को पूरी तरह से बर्बाद कर देता है।

नशे की कोई सीमा नहीं होती , इसलिए इससे समाज के हर वर्ग को सावधान रहने की आवश्यकता है। नशे के दलदल में फंसने वाले इंसान के लिए स्वयं के साथ - साथ उसके परिवार और समाज को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ते हैं।

भीष्म ठाकुर ने बताया की सभी माता पिता को अपने बच्चो की और ध्यान देना चाहिए। समय समय पर उन पर नजर रखनी चाहिए कि आपका बच्चा किसी बुरी संगत में तो नहीं जाने लगा है अपने बच्चों के आने जाने पर कड़ी नजर रखनी चाहिए।

इस दोरान उन्होंने बताया की राजगढ़ पुलिस विभाग के कर्मचारियों व् लेबर सहित ग्रामीणों की सहयता से राजगढ़ क्षेत्र से अभी तक करीब 15000 से अधिक भांग के पोधो को उखाड़ कर नष्ट किया गया है।

इस दोरान ग्राम पंचायत धामला, शाया सनोरा , गिरिपुल व् राजगढ़ फारेस्ट कलोनी , ग्राम पंचयात शालाना के गाँव कडियुत सहित अन्य सरकारी भूमि से भांग उखाड़ने का काम जोरो पर चला हुआ है।

मजेदार बात यह है की इस अभियान में जहां पुलिस विभाग द्वारा लेबर को साथ रखा गया था और उन्हें सरकारी पैसा दिया गया जबकि गाँव में बहुत संख्या में लोग पुलिस के साथ भांग उखाड़ने में साथ आ रहे है , जो कि बेहद सराहनीय कार्य है।