रोटरी क्लब पांवटा साहिब ने जरूरतमंद बुजुर्ग महिला को व्हीलचेयर की प्रदान   

रोटरी क्लब पांवटा साहिब ने जरूरतमंद बुजुर्ग महिला को व्हीलचेयर की प्रदान   

अंकिता नेगी - पांवटा साहिब  13-03-2021

पांवटा रोटरी क्लब ने कांशीपुर निवासी 96 वर्षीय बुजुर्ग महिला बॉबी को एक व्हीलचेयर प्रदान की है। वहीं रोटरी क्लब पांवटा साहिब के प्रधान रोटेरियन अरविंदर सिंह मारवाह ने जानकारी देते हुए बताया कि जरूरतमंद 96 वर्षीय बुजुर्ग महिला बॉबी धर्मपत्नी शुक्रदिन गांव कांशीपुर पांवटा साहिब को व्हीलचेयर प्रदान की गई। 

उन्होंने बताया कि बॉबी के कुछ समय पहले गिरने की वजह से उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई थी। जिस वजह से वह चलने फिरने में असमर्थ थी। उनकी जरूरत को देखते हुए रोटरी क्लब  द्वारा यह व्हीलचेयर उनको प्रदान की गई। 

यह व्हीलचेयर सुरेंद्र अग्रवाल ने उपलब्ध कराई। जिसके लिए रोटरी क्लब पांवटा के सभी सदस्यों ने सुरेंद्र अग्रवाल का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर  प्रोजेक्ट के चेयरमैन रोटेरियन विनय चंडालिया, रोटेरियन विनय चंडालिया, रोटेरियन अरविंदर सिंह व बाॅबी के परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।