राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व दिवस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी

राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व दिवस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई 

न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली    25-01-2023

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुर्मू ने ट्वीट कर कहा कि हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस पर सभी हिमाचलवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। 

देवभूमि हिमाचल प्रदेश अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य और अनेक पर्यटन स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। मेरी मंगलकामना है कि वीरों की यह भूमि पर्यावरण और विकास का संतुलन बनाते हुए प्रगति के शिखर पर पहुंचे। मोदी ने ट्वीट किया कि सभी हिमाचलवासियों को पूर्ण राज्यत्व दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 

नैसर्गिक सौंदर्य से समृद्ध इस प्रदेश के परिश्रमी लोग हमेशा देशसेवा में समर्पित रहे हैं। आने वाले समय में वे सफलताओं की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें, यही कामना है। उल्लेखनीय है कि 25 जनवरी, 1971 को हिमाचल प्रदेश देश का अठारहवां राज्य बना था।