राष्ट्रीय आयुष मिशन के जाखना में लगा हैल्थ केम्प , 310 लोगों का स्वास्थ्य जांचा    

राष्ट्रीय आयुष मिशन के जाखना में लगा हैल्थ केम्प , 310 लोगों का स्वास्थ्य जांचा    
यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  20-11-2020
 
उप मंडल पांवटा  के जाखना क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाखना में एक बहु विशेषज्ञ आयुष मेडिकल कैंप का आयोजन किया।  जिसका शुभारम्भ सूरत सिंह चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिलाई ने किया गया। इस कैंप में आयुष विभाग के विभिन्न विशेषज्ञों ने चिकित्सा सुविधा देकर क्षेत्र वासिओं की विभिन्न रोगों के लिए मुफ्त में दवाई वितरित की।
   
इस कैंप में  इस कैंप में आयुर्वेद के साथ साथ होमियोपैथी के विशेषज्ञ चिकित्सक भी मौजूद रहे जिस से रोगियों को अलग अलग सुविधा एक ही जगह प्राप्त हो सकी। कैंप में 310 रोगियों की जाँच की गई।  इस कैंप के दौरान आयुष विभाग सिरमौर द्वारा रक्त के टेस्ट भी मुफ्त में किये गए जिस से मौके पर ही लोगों को सुविधा मिल सकी व् लगभग 120   रोगियों के रक्त की भी जाँच की गयी। जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. राजेंद्र देव शर्मा ने बताया की इस तरह के कैंप जिला के सभी दूर दराज क्षेत्रों में लगाए जा रहे हैं और शिविर में आयुर्वेद व् होमियोपैथी के चिकित्सक , बल रोग, स्त्री रोग शल्य चिकित्स्कों द्वारा परीक्षण व् इलाज किया गया।
 
इस कैंप के सफल आयोजन के लिए जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. राजिंदर देव शर्मा ने उप मंडलीय आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी सूरजपुर डॉ. प्रेम सिंह की टीम ने बहुत सहयोग से काम किया। इस कैंप में होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. राजकुमार के साथ साथ डॉ. प्रभाकर मिश्रा आयुर्वेद विशेषज्ञ , डॉ. सुनीता शर्मा सर्जरी विशेषज्ञ, डॉ. प्रदीप पुंडीर आयुर्वेदि चिकित्सक, ने मरीज देखे।  
 
इस कैंप में विभाग के  योगेश, खजान सिंह, प्रवेश व् अनु प्रिया फार्मासिस्ट ने अपनी सेवाएं दी तथा विभाग के अन्य लोग भी उपस्थित रह। इस कैंप में लोगों  को कोरोना महामारी के बारे भी जागरूकता दी गयी।