विकासोन्मुखी एवं ऐतिहासिक है सरकार का पांचवां बजट : कसुंपटी भाजपा 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा वित्त वर्ष 2022-23 के लिए प्रस्तुत वार्षिक बजट को सक्षम गुडिया बोर्ड की उपाध्यक्षा रूपा शर्मा, कुसंपटी भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र भोटका और भाजपा नेत्री विजय ज्योति सेन ने विकासोन्मुखी एवं ऐतिहासिक

विकासोन्मुखी एवं ऐतिहासिक है सरकार का पांचवां बजट : कसुंपटी भाजपा 
 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  05-03-2022
 
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा वित्त वर्ष 2022-23 के लिए प्रस्तुत वार्षिक बजट को सक्षम गुडिया बोर्ड की उपाध्यक्षा रूपा शर्मा, कुसंपटी भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र भोटका और भाजपा नेत्री विजय ज्योति सेन ने विकासोन्मुखी एवं ऐतिहासिक बताया है। बजट में गरीब कल्याण, किसान, बागवान, युवा, महिला सहित सभी वर्गों का ध्यान रखकर बनाया गया है। यह बजट संपूर्ण रूप से सभी वर्गों के लोगों के लिए अत्यंत लाभप्रद और कल्याणकारी है। उन्होंने कहा की वृद्धावस्था पेंशन की पात्रता के लिए 60 वर्ष की आयु से ऊपर के प्रत्येक व्यक्ति के लिए आय सीमा को समाप्त करना अत्यंत शानदार और ऐतिहासिक कदम है।
 
वर्ष 2022-23 में सामाजिक सुरक्षा पैंशन योजना से करीब  7.50 लाख पात्र लोग लाभान्वित होंगे। उन्होने बताया कि कि सामाजिक सुरक्षा पैंशन पर जो पहले 450 करोड़ रुपये व्यय होता था वह अब 1300 करोड़ रुपये हो जाएगा अर्थात गरीब वर्ग के कल्याण की दिशा में आज तक के इतिहास का यह सबसे बड़ा कदम है और हिमाचल की कुल जनसंख्या के 10 प्रतिशत लोग, समाज कल्याण पैंशन के दायरे में आ जाएंगे। जितेन्द्र भोटका ने कहा की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आंगनबाड़ी, आशा वर्कर, पंचायत चैकीदार, राजस्व चैकीदार, नंबरदार, वाटर कैरियर, मल्टी पपर्ज वर्कर, पैरा पंप और फिटर, दिहाड़ीदार वर्कर आदि के मानदेय में बड़ी वृद्धि करके प्रदेश के गरीब वर्ग की मदद की है।
 
साथ ही आउट सोर्स कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 10,500 करने की घोषणा, पंचायती राज प्रतिनिधियों के मानदेय बढ़ाना, जिला परिषद अध्यक्ष एवं मेम्बर, बीडीसी अध्यक्ष और मेम्बर के मानदेय बढ़ाना, प्रधान, उप प्रधान, वार्ड मैम्बर का मानदेय बढ़ाना, महापौर नगर निगम अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वार्ड सदस्यों के मानदेय में आशातीत वृद्धि की गई है।
 
उन्होने बताया कि सीएम जयराम ठाकुर ने पेयजल शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा, सड़क आदि के विस्तार के लिए पर्याप्त धन का प्रावधान किया है अर्थात यह गरीब कल्याण का बजट है, किसान, बागवान, युवा और महिला विकास का बजट है। इस बजट से प्रदेश में विकास की एक नई इबारत लिखी जाएगी।