शिमला नगर निगम में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत , 34 में से 24 पार्षद विजयी 

नगर निगम में कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत मिली है। कांग्रेस ने शिमला नगर निगम के कुल 34 वार्डों में से 24 सीटों पर कब्जा किया है। इसमें वार्ड नंबर 3 कैथू से कांग्रेस की कांता सुयाल , वार्ड नंबर 4 अनाडेल से कांग्रेस की उर्मिला कश्यप, वार्ड नंबर 6 टुटू से कांग्रेस की मोनिका भारद्वाज, वार्ड नंबर 7 मज्याठ से कांग्रेस की अनिता शर्मा, वार्ड नंबर 8 बालूगंज से कांग्रेस के दिलीप

शिमला नगर निगम में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत , 34 में से 24 पार्षद विजयी 
 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  04-05-2023 
 
नगर निगम में कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत मिली है। कांग्रेस ने शिमला नगर निगम के कुल 34 वार्डों में से 24 सीटों पर कब्जा किया है। इसमें वार्ड नंबर 3 कैथू से कांग्रेस की कांता सुयाल , वार्ड नंबर 4 अनाडेल से कांग्रेस की उर्मिला कश्यप, वार्ड नंबर 6 टुटू से कांग्रेस की मोनिका भारद्वाज, वार्ड नंबर 7 मज्याठ से कांग्रेस की अनिता शर्मा, वार्ड नंबर 8 बालूगंज से कांग्रेस के दिलीप थापा , वार्ड नंबर 9 कच्ची घाटी से कांग्रेस की किरण शर्मा, वार्ड नंबर 10 टूटीकंडी से कांग्रेस की उमा कौशल, वार्ड नंबर 11 नाभा से कांग्रेस की सिमी नंदा , वार्ड नंबर 14 राम बाजार से कांग्रेस की सुषमा कुठियाला, वार्ड नंबर 15 लोअर बाजार से कांग्रेस की उमंग बांगा और वार्ड नंबर 16 जाखू से कांग्रेस के अतुल गौतम चुनाव जीते हैं। 
 
 
वार्ड नंबर 17 बैनमोर से कांग्रेस की शीनम कटारिया, वार्ड नंबर 18 इंजन घर से कांग्रेस के अंकुश वर्मा, वार्ड नंबर 19 संजौली चौक से कांग्रेस की ममता चंदेल चुनाव, वार्ड नंबर 21 लोअर ढली से कांग्रेस की विशाखा मोदी और वार्ड नंबर 22 शांति विहार से कांग्रेस के विनीत शर्मा चुनाव जीते हैं। 
 
 
वार्ड नंबर 23 भट्ठाकुफर से कांग्रेस के नरेंद्र ठाकुर, वार्ड नंबर 24 सांगटी से कांग्रेस के कुलदीप ठाकुर, वार्ड नंबर 25 मल्याणा से कांग्रेस की शांता वर्मा, वार्ड नंबर 28 छोटा शिमला से कांग्रेस के सुरेंद्र चौहान, वार्ड नंबर 29 विकास नगर से कांग्रेस की रचना भारद्वाज, वार्ड नंबर 30 कंगना धार से कांग्रेस के रामरतन शर्मा, वार्ड नंबर 33 खलीनी से कांग्रेस के चमन प्रकाश और वार्ड नंबर 34 कनलोग में कांग्रेस के आलोक पठानिया चुनाव जीते हैं। 
 
 
माकपा को एक सीट पर जीत मिली है। वार्ड नंबर 5 समरहिल से माकपा प्रत्याशी वीरेंद्र ठाकुर चुनाव जीते हैं। वहीं भाजपा से कसुम्पटी से भाजपा की रचना झीना शर्मा, पंथाघाटी से कुसुम ठाकुर ने जीत हासिल की है। अब अगले राउंड में 29 से 34 वार्ड की काउंटिंग शुरू हो गई है।