शिमला में नरेंद्र बरागटा के घर परिजनों से मिले जेपी नड्डा 

शिमला में नरेंद्र बरागटा के घर परिजनों से मिले जेपी नड्डा 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  09-07-2021


भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पहुंचे स्वर्गीय पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा के घर परिवार जनों से मिल कर उन्होंने शोक प्रकट किया। उन्होंने सभी परिवार वालों से बातचीत कर उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र बरागटा एक कुशल नेता थे और उनका योगदान बागबानी क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ है। उन्होंने नरेंद्र बरागटा के साथ बीते पल भी याद किए।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा उसके उपरांत राज भवन पहुंचे जहाँ वह हिमाचल के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मिले और उनका कुशल क्षेम जाना।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, विधान सभा अध्यक्ष विपिन परमार, विधायक राजीव बिंदल, जीत राम कटवाल,  मंत्री सुरेश भारद्वाज राजीव सेहजल, गोविंद ठाकुर, विक्रम ठाकुर, महेंद्र सिंह ठाकुर,  एवं महामंत्री संगठन पवन राणा, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर एवं  उपस्थित ।