सतपाल सत्ती ने समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित 

छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज बचत भवन ऊना में आयोजित एक कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित

सतपाल सत्ती ने समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित 

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना    07-03-2022

छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज बचत भवन ऊना में आयोजित एक कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित।

सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि समाज में महिलाओं के महत्व और उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने के लिए महिला दिवस, मातृ दिवस जैसे अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता तब तक प्रासंगिक नहीं हो सकती जब तक समाज का हर नागरिक अपने भीतर महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच को विकसित नहीं करता। 

महिलाओं को किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कमतर नहीं आंका जा सकता। महिलाओं को मिले सही मार्गदर्शन व समर्थन के परिणामस्वरुप आज शिक्षा, स्वास्थ्य, राजनीति, विज्ञान, बैंकिंग, व्यवसाय जैसे अनेकों क्षेत्रों में देश की कई महिलाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। महिलाएं परिवार और समाज की रीढ़ की हड्डी हैं। 

महिलाएं घरेलू कार्यों के बखूबी निष्पादन के साथ-साथ अपने रोजगार संबंधी कार्यों को भी बेहद सुनियोजित प्रबंधन के साथ पूर्ण का गुण रखती हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, अशिक्षा, मानव तस्करी जैसी सामाजिक कुरीतियों को जड़ से समाप्त करना समय की मांग है और इन कुरीतियों की समाप्ति के लिए युवा पीढ़ी अपनी अहम भूमिका निभा सकती है।

इस अवसर पर कर्नल वानखेड़े, डॉ हरजिन्द्र, डॉ चेतना, महिला मोर्चा राज्य सचिव मीनाक्षी राणा, मोनिका सिंह, महिला मोर्चा शहरी अध्यक्ष ऋतु असोत्रा, महिला मोर्चा महामंत्री सीमा दत्ता, रेनू, इंद्रजीत, मनमोहन सहित अन्य उपस्थित रहे।