सूबेदार सरवण सिंह की चौथी पीढ़ी भी सेना में, लेफ्टिनेंट बना स्वप्निल रांगड़ा 

रकड़ियाल गांव के स्वप्निल रांगड़ा भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में रेगुलर 149 बैच से पासआउट होकर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त हुए हैं।

सूबेदार सरवण सिंह की चौथी पीढ़ी भी सेना में, लेफ्टिनेंट बना स्वप्निल रांगड़ा 
यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर   11-12-2021
 
रकड़ियाल गांव के स्वप्निल रांगड़ा भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में रेगुलर 149 बैच से पासआउट होकर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त हुए हैं। इस परेड के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद रहे।
 
स्वप्निल भारतीय सेना की ब्रिगेड ऑफ गार्ड्स की गार्ड तीन में अपनी सेवाएं देंगे। इसे मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री में राजपूताना राइफल के नाम से भी जाना जाता है। स्वप्निल स्वतंत्रता संग्राम में ओबीआई अवार्ड से सम्मानित सूबेदार सरवण सिंह की चौथी पीढ़ी के रूप में भारतीय सेना में परिवार का प्रतिनिधित्व कर देश सेवा करेंगे।
 
उनके पिता रजनीश रांगड़ा वर्तमान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी में बतौर प्रधानाचार्य और माता रेखा रांगड़ा रंगस में प्रवक्ता हैं। उन्होंने बताया कि स्वप्निल बचपन से ही बहुत मेधावी रहा है।
 
उसकी प्राइमरी शिक्षा हिम अकादमी और शेष सैनिक स्कूल सुजानपुर से हुई है। उनका चयन 2018 में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खड़कवासला में हुआ था। उन्होंने कहा कि यह समस्त रांगड़ा परिवार के लिए गौरवान्वित पल हैं। इसका श्रेय स्वप्निल की अथक मेहनत को जाता है।
 
स्वप्निल ने इस कामयाबी का श्रेय सैनिक स्कूल के अध्यापकों, माता-पिता के मार्गदर्शन और अपने स्वर्गीय दादा, दादी और नाना धर्म सिंह ठाकुर के आशीर्वाद को दिया।