समाज में उत्कृष्ट कार्य के लिए अनुराग गुप्ता एशिया पेसिफिक एक्सीलेंस अवार्ड 2022 से सम्मानित 

सामाजिक में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पांवटा साहिब के माजरा गांव निवासी अनुराग गुप्ता को एशिया पेसिफिक एक्सीलेंस अवॉर्ड 2022  से नवाजा गया है

समाज में उत्कृष्ट कार्य के लिए अनुराग गुप्ता एशिया पेसिफिक एक्सीलेंस अवार्ड 2022 से सम्मानित 


अंकिता नेगी - पांवटा साहिब  01-03-2022


सामाजिक में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पांवटा साहिब के माजरा गांव निवासी अनुराग गुप्ता को एशिया पेसिफिक एक्सीलेंस अवॉर्ड 2022  से नवाजा गया है। एशिया पैसिफिक एक्सीलेंस के द्वारा 27 फरवरी रविवार शाम को गुड़गांव के होटल रेडिसन में यह इवेंट ऑर्गेनाइज की गई थी जहां पर हिमाचल प्रदेश जिला सिरमौर के माजरा गांव निवासी अनुराग गुप्ता को शोध कार्य और सामाजिक कल्याण कार्य करने पर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल थी जिनके द्वारा अनुराग गुप्ता को यह पुरस्कार दिया गया। 

 

अनुराग गुप्ता ने कहा कि शोध कार्य और सामाजिक कल्याण गतिविधियों के लिए उन्हें एशिया पैसिफिक एक्सीलेंस अवार्ड देने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल और एशिया अफ्रीका विकास परिषद का दिल से धन्यवाद। इस अवार्ड के लिए उन्होंने नॉमिनेशन फाइल किया था तथा एशिया पेसिफिक चेंबर ऑफ कॉमर्स, ग्लोबल एजुकेशन एंड रिसर्च एलायंस व कामनवेल्थ सोसायटी फॉर इनोवेशन एंड रिसर्च कमेटी के द्वारा उनके कार्य की प्रशंसा की गई तथा उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, अभिनव, प्रेरणादायक, प्रभावी कौशल और सामाजिक कार्य के प्रति समर्पण के सम्मान में स्पेशल रिकॉगनाइजेशन अवार्ड से नवाजा गया। 

 

अनुराग गुप्ता पीएचडी स्कॉलर है वह औद्योगिक श्रमिकों के लिए हिमाचल प्रदेश औद्योगिक क्षेत्र के लिए विशेष संदर्भ प्रदान करने वाली श्रम सुविधाओं पर एक अध्ययन कर रहे हैं।