समाज में उत्कृष्ट कार्यों के लिए मुख्यमंत्री ने कई हस्तियों को हिमाचल गौरव और प्रेरणास्रोत पुरस्कार से नवाजा 

हिमाचल दिवस के अवसर पर लाहौल स्पीति के काजा में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने समाज सेवा, खेल, संस्कृति के संरक्षण और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए विभिन्न व्यक्तित्वों को हिमाचल गौरव और ‘प्रेरणास्रोत’ पुरस्कार से सम्मानित

समाज में उत्कृष्ट कार्यों के लिए मुख्यमंत्री ने कई हस्तियों को हिमाचल गौरव और प्रेरणास्रोत पुरस्कार से नवाजा 
 
यंगवार्ता न्यूज़ - काजा  16-04-2023

हिमाचल दिवस के अवसर पर लाहौल स्पीति के काजा में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने समाज सेवा, खेल, संस्कृति के संरक्षण और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए विभिन्न व्यक्तित्वों को हिमाचल गौरव और ‘प्रेरणास्रोत’ पुरस्कार से सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने बिलासपुर जिले के घुमारवीं के छत्त प्राथमिक पाठशाला के अध्यापक लंकेश चंदेल को हिमाचल गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया। 
 
 
उन्होंने स्कूल भवन के समीप भूस्खलन में 36 विद्यार्थियों की जान बचाई थी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोकगीतों को संरक्षित करने के लिए प्रदेश के प्रसिद्ध गायक करनैल राणा और साहित्यिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए सोलन जिले के नेम चंद को हिमाचल गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया। 
 
 
मुख्यमंत्री ने सिरमौर जिले की रानी को खेल गतिविधियों में उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए हिमाचल गौरव पुरस्कार प्रदान किया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हिमाचल प्रदेश की टीबी उन्मूलन टीम को ‘सिविल सेवा पुरस्कार’ प्रदान किया गया। पाइन ग्रोव स्कूल कसौली के कार्यकारी निदेशक कैप्टन अमर्योत सिंह , मंडी जिले के पद्मश्री नेक राम शर्मा और शिमला जिला के कोटखाई के प्रेम सिंह चौहान को प्रेरणास्रोत अवार्ड से सम्मानित किया गया।