सौर ऊर्जा से जगमग होगी स्पीति घाटी , सरकार स्थापित करेगी परियोजनाएं : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज काजा स्थित प्रसिद्ध की-गोम्पा में पूजा अर्चना की और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार स्पिति घाटी में सोलर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करने के लिए प्रयत्नशील
यंगवार्ता न्यूज़ - काजा 16-04-2023
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज काजा स्थित प्रसिद्ध की-गोम्पा में पूजा अर्चना की और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार स्पिति घाटी में सोलर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करने के लिए प्रयत्नशील है। उन्होंने की-गोम्पा में मैडिटेशन सेंटर को स्तरोन्नत करने की घोषणा भी की। इसका पूर्ण व्यय प्रदेश सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने आज हिमाचल दिवस के अवसर पर जून, 2023 से स्पीति घाटी की 18 वर्ष से अधिक आयु की 9000 महिलाओं को 1500 रुपये मासिक पेंशन देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को गठित हुए अभी लगभग 120 दिन हुए हैं और वह 3 दिन के लाहौल-स्पीति जिला के प्रवास पर आए हैं ताकि वह इस क्षेत्र में लोगों की समस्याओं को जान व समझ कर उनका समाधान सुनिश्चित कर सकें।