उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सिरमौर के छह पुलिस अधिकारियों और जवानों को मिलेंगे पदक.…...

हिमाचल प्रदेश पुलिस में बेहतरीन कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए उत्कृष्ट सेवा पदक एवं अति उत्कृष्ट सेवा पदक दिए जाते है

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सिरमौर  के छह पुलिस अधिकारियों और जवानों को मिलेंगे पदक.…...

 

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  27-02-2022
 
हिमाचल प्रदेश पुलिस में बेहतरीन कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए उत्कृष्ट सेवा पदक एवं अति उत्कृष्ट सेवा पदक दिए जाते है। राज्य के पुलिस प्रशासन द्वारा वर्ष 2020 के 96 पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक तथा 77 कर्मचारियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक से नवाजा जाएगा। पुलिस महानिदेशक हिमाचल प्रदेश संजय कुंडू ने इसकी अधिसूचना जारी की। जारी की गई सूची में जिला सिरमौर के विभिन्न पुलिस थानों में कार्यरत छह पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों का चयन किया गया है। 
 
तीन कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा पदक तथा तीन अन्य को अति उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए चयनित किया गया है। उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए पांवटा साहिब उपमंडल के पुलिस थाना पुरुवाला प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार, सीआइडी नाहन से हेड कांस्टेबल नरेंद्र कुमार तथा पुलिस चौकी कच्चा टैंक नाहन से कांस्टेबल अयूब खान का चयन किया गया है। अति उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए जिला सिरमौर के दुर्गम क्षेत्रों में गिने जाने वाले शिलाई पुलिस थाना के प्रभारी सब इंस्पेक्टर मस्तराम ठाकुर, नाहन ट्रैफिक इंचार्ज एएसआई रामलाल तथा पांवटा साहिब पुलिस थाने में अतिरिक्त थाना प्रभारी जीतराम का चयन किया गया है। 
 
पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों ने बताया कि उत्कृष्ट सेवा पदक तथा अति उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए अधिकारियों द्वारा चयन किया जाता है। यह चयन कर्मचारियों के कुशल कार्यक्षमता , जनता के साथ बेहतरीन संवाद तथा कर्मचारी किस तरह से अपने कार्य को करते हैं, बहुत सारे ऐसे प्वाइंट्स चयन की प्रक्रिया में शामिल किए जाते हैं।