सिलेंडर फटने से गिरी घर की दिवार एक झुलसा, एक महिला घायल

सिलेंडर फटने से गिरी घर की दिवार एक झुलसा, एक महिला घायल

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब 23-12-2020

पांवटा साहिब के केदारपुर गांव में एक व्यक्ति सिलेंडर फटने से झुलस गया। इस दौरान एक महिला भी घायल हो गई। केदारपुर में एक किराएदार विकेश सिलेंडर फटने से झुलस गया, जबकि मकान मालिक की पत्नी दीवार गिरने से घायल हो गई।
 
इन दोनों को अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों द्वारा दोनों का इलाज करने के बाद मेडिकल कालेज नाहन रैफर कर दिया। मकान मालिक विपिन कुमार ने बताया कि यह हादसा सिलेंडर लिक होने से हुआ है। सिलेंडर फटने से उनके घर की दीवारें टूट गईं व कई कमरों में नुकसान हुआ है। वहीं इस हादसे की पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।