सोलन और पालमपुर नगर निगम में जीत के बाद कांग्रेस कार्यालय में जश्न

सोलन और पालमपुर नगर निगम में जीत के बाद कांग्रेस कार्यालय में जश्न

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  08-04-2021

हिमाचल नगर निगम चुनाव में पालमपुर और सोलन में पूर्ण बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस में जश्न का माहौल है। पालमपुर और सोलन नगर निगम चुनाव में जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय राजीव गांधी भवन शिमला में जीत का जश्न मनाया।

वीरवार को कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय राजीव भवन में एकजुट हुए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी भवन के बाहर पटाखे फोड़े। कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का कार्यकर्ताओं ने कंधों पर उठा फूलमालाएं पहनाकर स्‍वागत किया।

 कांग्रेस शिमला शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने कहा अभी तो यह शुरुआत है। जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है। उन्होंने कहा जनता ने चुनाव में कांग्रेस का साथ दिया है। उन्होंने ऐलान किया कि अभी तो यह अंगड़ाई है, आगे बड़ी लड़ाई है।

कांग्रेस शिमला ग्रामीण अध्यक्ष यशवंत छाजटा ने कहा कि जीत का बिगुल बज चुका है। इस दौरान पार्टी कार्यालय राजीव भवन के बाहर जमकर नारेबाज़ी की गई। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष को कंधे पर उठाया और जीत का जश्न मनाया।