सोलन में 17 सितम्बर को विद्युत आपूर्ति रहेंगी बाधित

सोलन में 17 सितम्बर को विद्युत आपूर्ति रहेंगी बाधित

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन   15-09-2021

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 केवी बड़ोग फीडर के कार्य के दृष्टिगत 11 केवी रबौण फीडर की विद्युत आपूर्ति 17 सितम्बर, 2021 को बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने दी।

उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 17 सितम्बर, 2021 को प्रातः 9.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक रबौण, वशिष्ट काॅलोनी, कोविड अस्पताल, राधा स्वामी सत्संग, नेगी काॅलोनी एवं इसके आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।