हॉकी में स्वर्ण पदक विजेता शगुन डोगरा अब स्कूली बच्चों को सिखाएंगी हॉकी 

हॉकी में स्वर्ण पदक विजेता शगुन डोगरा अब स्कूली बच्चों को सिखाएंगी हॉकी 

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर   14-02-2021

हॉकी में स्वर्ण पदक विजेता शगुन डोगरा अब स्कूली बच्चों को हॉकी खेल की बारीकियां सिखाएंगी। प्रदेश सरकार ने खेल कोटे में शगुन को सरकारी नौकरी दी है। 

सुजानपुर की रहने वाली शगुन ने गत दिवस राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थुरल (कांगड़ा) में ज्वाइन किया। वह 9 बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग ले चुकी हैं। हिमाचल और बिहार टीम के बीच खेले गए मुकाबले में टीम ने स्वर्ण पदक जीता था। 

वर्ष 1977 में सुजानपुर में प्रीतम चंद और निर्मला घर के पैदा हुईं शगुन डोगरा को स्कूल समय से ही हॉकी खेलने का शौक था। उन्होंने स्कूल से लेकर महाविद्यालय स्तर तक कई बार प्रदेश हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया। 

उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर रांची, चेन्नई, मध्यप्रदेश, ओडिशा, बिहार, महाराष्ट्र और धनबाद आदि टीमों के खिलाफ मैच खेले हैं। बीपीएड का कोर्स करने के बाद सुजानपुर के एक निजी स्कूल में शारीरिक शिक्षा अध्यापक के रूप में सेवाएं दीं। शगुन के माता-पिता के अलावा एमएससी स्कूल के प्रधानाचार्य नसीम राजा ने शगुन को बधाई दी है।