हिमाचल के लोक गायक एसी भारद्वाज बेस्ट सिंगर ऑफ हिमाचल अवार्ड से सम्मानित

चंडीगढ़ के बेस्टेक मॉल में आयोजित अवार्ड शो में हिमाचल प्रदेश के लोक गायक एसी भारद्वाज को बेस्ट सिंगर ओफ़ हिमाचल के अवार्ड से नवाज़ा गया है। इस अवसर पर पंजाब इंडस्ट्री के नामी कलाकार मौजूद रहे

हिमाचल के लोक गायक एसी भारद्वाज बेस्ट सिंगर ऑफ हिमाचल अवार्ड से सम्मानित

न्यूज़ एजेंसी - चंडीगढ       30-11-2022
 
चंडीगढ़ के बेस्टेक मॉल में आयोजित अवार्ड शो में हिमाचल प्रदेश के लोक गायक एसी भारद्वाज को बेस्ट सिंगर ओफ़ हिमाचल के अवार्ड से नवाज़ा गया है। इस अवसर पर पंजाब इंडस्ट्री के नामी कलाकार मौजूद रहे।

हिमाचल के लिए यह गर्व की बात है कि पंजाब इंडस्ट्री द्वारा यहां के अलग-अलग क्षेत्र में माहिर लोगों को सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम में हिमाचल की कई हस्तियों को सम्मानित किया गया। 

जिसमें बेस्ट सिंगर ऑफ हिमाचल प्रदेश एसी भारद्वाज, यूथ आइकॉन ऑफ़ हिमाचल प्रदेश अमित भटिया, बेस्ट एक्टर शाकिर खान, बेस्ट एंकर जयंत भारद्वाज, बेस्ट मॉडल शिवा, बेस्ट डांसर शारिक जैक, बेस्ट डायरेक्टर सन्नी राजपूत आदि शामिल रहे।