हिमाचल प्रदेश में बुधवार का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन किया रिकार्ड 

हिमाचल प्रदेश में बुधवार का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन किया रिकार्ड 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   15-04-2021

हिमाचल प्रदेश में बुधवार का दिन इस समर सीजन का सबसे गर्म दिन रिकार्ड किया गया है। खासतौर पर प्रदेश के मैदानी इलाकेतंदूर की तरह तपने लगे हैं। ऊना का अधिकतम तापमान बुधवार को 38.0 डिग्री तक पहुंच गया। 

बिलासपुर में पारा 36.0 डिग्री पर पहुंच गया है, जबकि सुंदरनगर व कांगडा का पारा 34 डिग्री से ज्यादा आंका गया है। नाहन, सोलन, हमीरपुर व चंबा में भी तापमान 33 डिग्री से ज्यादा हो गया है। 

प्रदेश के मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ों पर भी प्रचंड गर्मी पड़ने लगी है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश के मैदानी इलाकों में गुरुवार को भी मौसम साफ बना रहेगा।

 पहाड़ों पर एक-दो स्थानों पर बारिश होगी। 16 व 17 अप्रैल को मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बारिश व ओलावृष्टि होगी। 18 व 19 अप्रैल को मौसम साफ बना रहेगा, जबकि 20 अप्रैल को फिर से बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। 

प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ बना रहा। दिन के समय चटक धूप खिली रही, जिससे अधिकतम तापमान में बीते रोज के मुकाबले दो डिग्री तक की बढ़ोतरी आई है। मौसम साफ रहने से न्यूनतम तापमान में भी इजाफा आया है। न्यूनतमत तापमान में एक से दो डिग्री तक की बढ़ोतरी आई है।


शहर      अधिक.   न्यून.

शिमला    23.6       15.0

सुंदरनगर  34.6       12.7

भुंतर       29.9       9.9

कल्पा     18.6       4.4

धर्मशाला  24.8       14.6

ऊना       38.0       16.7

सोलन     33.0       13.5

नाहन      33.7       17.9

कांगड़ा    34.9       15.4

बिलासपुर 36.0       18.5

हमीरपुर   33.1       18.0

चंबा       32.1       11.5