हिमाचल में नए आयाम स्थापित करेगा कांगड़ा एयरपोर्ट का विस्तार :  अनुराग ठाकुर 

हिमाचल में नए आयाम स्थापित करेगा कांगड़ा एयरपोर्ट का विस्तार :  अनुराग ठाकुर 

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला   22-08-2021

केंद्रीय सूचना प्रसारण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि कांगड़ा एयरपोर्ट का जब विस्तारीकरण होगा तो यहां छोटे से लेकर बड़े व्यापारी को फायदा होगा।
 
उद्योगों के आने की संभावना भी प्रबल होगी। कांगड़ा तहसील चौक पहुंचने पर यहां आयोजित स्वागत समारोह में अनुराग ठाकुर ने बताया कि कांगड़ा एयरपोर्ट का विस्तारीकरण हिमाचल के हित में है।
 
  उन्होंने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा में प्रदेश की जनता ने जो प्यार दिया है, उसके लिए वह हिमाचल वासियों को नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि जहां कार्यक्रम नहीं थे, वहां भी कार्यक्रम हुए।
 
रोज की यात्रा में हजारों लोगों का मिलना बहुत बड़ा संकेत है कि जनता पीएम मोदी को चाहती है। बारिश की फुहारों के बीच हिमाचल का छोकरा और शेर आया शेर आया के नारों से कार्यकर्ताओं ने अनुराग का स्वागत किया। महिला कार्यकर्ताओं ने अनुराग को राखी भी पहनाई।
 
अनुराग के आने के बाद ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों से बदल दिया गया था। आधा घंटा तहसील चौक से यातायात भी बंद कर दिया गया था।